भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

ये फ़ैसला मेरा न था जो इस तरफ़ आना हुआ / रवि सिन्हा

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 08:03, 13 जनवरी 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रवि सिन्हा |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatGha...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

ये फ़ैसला मेरा न था जो इस तरफ़ आना हुआ
हैरत किसे है जो मैं इस कूचे से बेगाना हुआ

जिस ख़ाक से उभरा हूँ उसपर हुक्म क़ुदरत का चले
जिस जिस्म में हूँ वो अनासिर<ref> तत्व, पंचभूत (elements)</ref> का सनम-ख़ाना<ref> मन्दिर (temple)</ref> हुआ

जो इस मशीन में भूत है पैदा हुआ है मशीन से
मैं मकीं<ref> रहने वाला (resident)</ref> हुआ के मकाँ हुआ या सिर्फ़ अफ़साना हुआ

मेरा वजूद है आरज़ी<ref>क्षणिक (temporary)</ref> इस दास्ताने-तवील<ref>लम्बा (long)</ref> में
वो हबाब<ref>बुलबुला (bubble)</ref> हूँ जो दहर<ref>काल, युग, जगत (Time, Era, World)</ref> के होने का पैमाना हुआ

क्या पूछते हो हाल क्यूँ ढूँढे फिरे हो सबब यहाँ
वज्हे-जुनूँ की तलाश में वो शख़्स दीवाना हुआ

हर ख़िश्त<ref>ईंट (brick)</ref> में मंतिक़<ref>तर्क (logic)</ref> हक़ीक़त फ़र्श में दीवार में
यूँ देखिये ख़्वाबो-तख़य्युल<ref> कल्पना (imagination)</ref> का ये बुत-ख़ाना हुआ

देखो कहानी मुख़्तसर कुछ यूँ न हो जाये कहीं
बस बेवजह आना हुआ और नागहाँ<ref>अचानक (suddenly)</ref> जाना हुआ

शब्दार्थ
<references/>