भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"ये माना ज़िन्दगी है चार दिन की / फ़िराक़ गोरखपुरी" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
पंक्ति 31: | पंक्ति 31: | ||
रक़ीबे-ग़मज़दा<ref>दुखी प्रतिद्वन्द्वी</ref> अब सब्र कर ले | रक़ीबे-ग़मज़दा<ref>दुखी प्रतिद्वन्द्वी</ref> अब सब्र कर ले | ||
कभी इससे मेरी भी दोस्ती थी | कभी इससे मेरी भी दोस्ती थी | ||
− | |||
</poem> | </poem> | ||
{{KKMeaning}} | {{KKMeaning}} |
22:39, 24 अक्टूबर 2020 के समय का अवतरण
ये माना ज़िन्दगी है चार दिन की
बहुत होते हैं यारो चार दिन भी
ख़ुदा को पा गया वायज़, मगर है
ज़रूरत आदमी को आदमी की
बसा-औक़ात<ref>कभी-कभी</ref> दिल से कह गयी है
बहुत कुछ वो निगाहे-मुख़्तसर भी
मिला हूँ मुस्कुरा कर उससे हर बार
मगर आँखों में भी थी कुछ नमी-सी
महब्बत में करें क्या हाल दिल का
ख़ुशी ही काम आती है न ग़म की
भरी महफ़िल में हर इक से बचा कर
तेरी आँखों ने मुझसे बात कर ली
लड़कपन की अदा है जानलेवा
गज़ब ये छोकरी है हाथ-भर की
है कितनी शोख़, तेज़ अय्यामे-गुल<ref>बहार के दिन</ref>पर
चमन में मुस्कुराहट कर कली की
रक़ीबे-ग़मज़दा<ref>दुखी प्रतिद्वन्द्वी</ref> अब सब्र कर ले
कभी इससे मेरी भी दोस्ती थी
शब्दार्थ
<references/>