Changes

यौवन माया / सुरंगमा यादव

1,047 bytes added, 19:00, 18 जनवरी 2021
[[Category:हाइकु]]
<poem>
45
पराया देश
ढूँढ़े अपनापन
नयी दुल्हन ।
46
कामुक अंधे
घूम रहे बेख़ौफ
आज दरिंदे।
47
प्रेम फुहार
धरा पर बरसा
नभ का प्यार ।
48
सूखी नलिनी
प्रिय बिन जीवन
कैसा जीवन !
49
मेघ जौहरी
बाँटे खोल तिजोरी
बूँदों के मोती।
50
खिली धूप में
रिमझिम बारिश
सूर्य नहाये।
51
मन गागर
पीड़ाओं का सागर
समेटे नारी।
52
अपनी ढाँपे
अपनों के मन की
पीड़ाएँ बाँचे ।
53
वक़्त की मार
सुकोमल पंखुड़ी
बनी कटार।
54
राह अंधेरी
दुआओं की चाँदनी
माँ ने बिखेरी।
55
यौवन माया
सुन मृगनयनी
धन पराया
</poem>