Last modified on 24 फ़रवरी 2012, at 12:14

रंगों के बोल / सोम ठाकुर

Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:14, 24 फ़रवरी 2012 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

गूँजे वंशी -मादल
झमके झांझर - पायल
रंगो के बोल भी सुनो ज़रा
हाँ, मन के रंगों के बोल भी सुनो ज़रा

सरगम के ज्वारों का छोर कहाँ
भैरवी दिवानी का भोर कहाँ
प्यार झूम -गये गन्धर्वों - सा
देह घूम - नाचे ज्यों अप्सरा

कौन लगन, लाल गाल लाज लजे
सोनल झंकार बिना तार बजे
प्राणों की बंदिश में एक टेक
अंगों ने छेड़ दिया अंतरा

सीमायें बढ़कर उलझाती हैं
बाहें वरमाल हुई जाती हैं
दृष्टि रचे सिंदूरी सभागार
सृष्टि -- सिया हो चली स्वयंवरा
रंगों के बोल भी सुनो ज़रा