Last modified on 5 अगस्त 2009, at 17:01

रंग तरबूजे का / सर्वेश्वरदयाल सक्सेना

रंग तरबूजे का
महक खरबूजे की !

रो-गाकर आजादी लाए
पहन लंगोटी खादी,
चार कदम भी चल नहीं पाए
इतनी चढ़ गई बादी

रंग तरबूजे का
महक खरबूजे की !

अमरीका में डांस करें
औ’ रूस में मारें कुश्ती
देखो अपने नेताओं की
यारों धींगा मुश्ती।

रंग तरबूजे का
महक खरबूजे की