Last modified on 30 जुलाई 2018, at 14:11

रतनारी हो थारी आंखड़ियाँ / रसिक बिहारी

रतनारी हो थारी आंखड़ियाँ।
प्रेम छकी रस-बस अलंसाणी जाणि कमल की पांखड़ियाँ॥
सुन्दर रूप लुभाई गति मति हौं गई ज्यूं मधु मांखड़ियाँ।
रसिकबिहारी वारी प्यारी कौन बसी निसि कांखड़ियाँ॥