भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

रत्ना की चाह / प्रतिभा सक्सेना

Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:42, 8 मार्च 2013 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रतिभा सक्सेना }} {{KKCatKavita}} <poem> थोड़ा-...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

थोड़ा-सा आत्म-तोष चाहता रहा था मन
पीहर में पति- सुख पा इठलाती बाला बन.
मन में उछाह भर, ताज़ा हो जाने का,
बार-बार आने का अवसर,
सुहाग-सुख पाने का .

थोड़ा सा संयम ही
चाहा था रत्ना ने,
भिंच न जाय मनःकाय
थोड़ा अवकाश रहे,
खुला-धुला, घुटन रहित.
नूतन बन जाए
पास आने की चाह .

कैसे थाह पाता
विवश नारी का खीझा स्वर,
तुलसी, तुम्हारा नर!
स्वामी हो रहो सदा
अधिकारों से समर्थ
पति की यही तो शर्त!

सह न सके .
त्याग गए कुंठा भर .
सारा अनर्थ थोप
एकाकी नारी पर!