भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

रपट कहाँ लिखवाएँ / संजीव ठाकुर

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 09:48, 23 मई 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=संजीव ठाकुर |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCat...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

जाड़े के मौसम ने देखो
अपनी टांग अड़ा दी
दादी की हड्डी में जैसे
ठंडी बर्फ गड़ा दी

खाँस-खाँस कर दादाजी का
बहुत बुरा है हाल
दादाजी को दुख देने की
यह जाड़े की चाल !

किससे करें शिकायत, बोलो
कौन कचहरी जाएँ?
सूरज तो खुद ही कैदी है
रपट कहाँ लिखवाएँ?