भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

रवीन्द्र सदन / भास्कर चौधुरी

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:47, 27 जुलाई 2013 का अवतरण ('{{KKRachna |रचनाकार=भास्कर चौधुरी }} {{KKCatKavita}} <poem> वह बच्ची बिटि...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

वह बच्ची
बिटिया की उम्र की
रवीन्द्र सदन से सटे
ठीक बगल वाले फुटपाथ पर
बिजली के खम्बे से आधी पीठ और सर टिकाकर
सो रही है
मुंह उसका खुला हुआ है
आधी खुली हुई हैं आँखें
पुतलियाँ स्थिर
सामने पड़े कटोरे में पड़े हुए हैं चंद सिक्के
एक-दो रुपयों के
रवीन्द्र सदन के नंदन हॉल में
पाँच जून से बारह जून तक
बच्चों पर विश्वभर की चुनी हुई
फिल्में दिखाई जा रही है।।