Last modified on 28 मई 2020, at 12:24

रागनी 12 / विजेन्द्र सिंह 'फौजी'

मेरा छोड़ दयो ख्याल रै थम-2
दुश्मन को मार गिराओ के आगै कदम बढ़ाओ
 
मेरे जीवण की आस नहीं
बाकी रहे मेरे सांस नहीं
क्यूँ ना मन समझाओ के आगै कदम बढ़ाओ

सै टेम किमती मतना खोवो
चाले जाओ थम मतना रोवो
जोश गात म्हं जगाओ के आगै कदम बढ़ाओ

जननी माँ का ना दुध लजाईयो
जंग म्हं ना उल्टा कदम हटाईयो
दुश्मन तै कब्जा छुटाओ के आगै कदम बढ़ाओ

विजेन्द्र सिंह कहै डोहकी आला
रक्षा करै थारी कृष्ण काला
थम गुण ईश्वर के गाईयो
तर्ज-सुन ओ हसीना झांझर वाली