भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"राज़े-दिल / रेखा राजवंशी" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रेखा राजवंशी |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KK...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

10:01, 23 जुलाई 2021 के समय का अवतरण

भूल जाने की बात करते हो
दिल लगाने की बात करते हो‫

पोंछ भी न सके मेरे आँसू
मुस्कुराने की बात करते हो‫ ‬‬‬‬‬‬‬‬‬‬‬‬‬‬‬‬‬‬‬‬‬‬‬‬‬‬‬‬‬‬‬‬‬‬

हम तो यूँ रात भर नहीं सोए
जाग जाने की बात करते हो‫ ‬‬‬‬‬‬‬‬‬‬‬‬‬‬‬‬‬‬‬‬‬‬‬‬‬‬‬‬‬‬‬‬

देख मुझको संभल न पाए तुम
दूर जाने की बात करते हो‫
‬‬‬‬‬‬‬‬‬‬‬‬‬‬‬‬‬‬‬‬‬‬‬
राज़े दिल अब सभी पे ज़ाहिर है
तुम छिपाने की बात करते हो

वो ज़माना कभी गया ही नहीं
जिस ज़माने को याद करते हो