भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

राजा को टकसाल चाहिए /जय कृष्ण राय तुषार

Kavita Kosh से
राणा प्रताप सिंह (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 10:56, 7 फ़रवरी 2012 का अवतरण ('<poem>हमें चाँदनी - चौक ,मुम्बई और नहीं भोपाल चाहिए | हम क...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

हमें चाँदनी -
चौक ,मुम्बई और
नहीं भोपाल चाहिए |
हम किसान
बुनकर के वंशज
हमको रोटी -दाल चाहिए |

हथकरघों से
सपने बुनकर
हम कबीर के पद गाएंगे ,
युगों -युगों की
भ्रान्ति तोड़ने
काशी से मगहर जाएंगे ,
हमें एक
सारंगी साधो
झाँझ और करताल चाहिए |

हम किसान हैं
कठिन जिन्दगी
फिर भी हर मौसम में गाते ,
धूप -छाँह से ,
नदी -पहाड़ों से
हैं अपने रिश्ते -नाते ,
सूखे खेत
बरसना मेघों
हमको नहीं अकाल चाहिए |

आप धन्य !
जनता के सेवक
रोज बनाते महल -अटारी .
भेष बदलकर
भाव बदलकर
हमको छलते बारी -बारी ,
परजा के
हिस्से महंगाई
राजा को टकसाल चाहिए |