भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

राजेन्द्र गौतम / परिचय

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

राजेन्द्र गौतम

प्रोफेसर, (सेवा निवृत्त) दिल्ली विश्वविद्यालय, दिल्ली।

संक्षिप्त परिचय :

जन्म: 06 सितंबर 1952, ग्राम बराहकलाँ (जिला जींद), हरियाणा।

o कवि, समीक्षक और शिक्षाविद।

o काव्यशास्त्र, लोकसाहित्य, तकनीकी शब्दावली और अनुवाद के क्षेत्र में व्यापक कार्य।

o वर्ष 2018 में साहित्य द्वारा समाज-सेवा के लिए “लोकनायक जयप्रकाश नारायण अवार्ड”।

o काव्य-कृतियाँ: ‘बरगद जलते हैं’, ‘पंख होते हैं समय के’ तथा गीत पर्व आया है’ चर्चित नवगीत-संग्रह। ‘नवगीत दशक-3’, ‘नवगीत अर्द्धशती’ तथा ‘यात्रा में साथ साथ’ आदि प्राय: सभी प्रतिनिधि नवागीत-संकलनों में उपस्थिति। ‘कवि अनुपस्थित है’ छंदमुक्त कविताओं का संयुक्त संग्रह।

o ‘बरगद जलते हैं' 1998 में तथा 'गीतपर्व आया है' 1984 में हरियाणा साहित्य अकादमी द्वारा श्रेष्ठ कविता-पुस्तक के रूप में पुरस्कृत। 1974 में आचार्य ‘हजारी प्रसाद द्विवेदी निबंध पुरस्कार’, 1978 में ‘आठवें दशक के प्रबंध काव्य’ समालोचना पर हरियाणा भाषा विभाग पुरस्कार. 1996 में ‘हंस कविता सम्मान’.

o समालोचना-ग्रंथ: ‘काव्यास्वादन और साधारणीकरण’, ‘दृष्टिपात’, ‘ पंत का स्वच्छंदतावादी काव्य ’, ‘हिंदी नवगीत : उद्भव और विकास’ तथा ‘रचनात्मक लेखन’।

o ललित गद्य: ‘प्रकृति तुम वंद्य हो’।

o गद्य-पद्य की कम-से-कम आठ पुस्तकें प्रकाशन की राह देख रही हैं।

o अंग्रेज़ी में लिखी कई कविताएँ ‘कविता इण्डिया’, ‘ईवन ट्यून्ज़’, ‘हरियाणा रिव्यू’, ‘पोइट्री रिव्यू’, आदि पत्रिकाओं में प्रकाशित

o सम्पादन : 1. पुस्तक: ज्ञान कलश, कविता-यात्रा, कथावीथी, आधुनिक कविता, भूमिजा। 2. पत्रिकाएँ: The Journal of Humanities and Social Sciences, सारंग।

o 'विश्व हिन्दी सचिवालय, मारीशस' के उद्घाटन-समारोह (12.08.04-22.08.04) में मुख्य अतिथि।

o ‘पाकिस्तान अकादमी ऑफ लेटर्स’ द्वारा इस्लामाबाद में 10-11 जनवरी 2013 को “लोकतन्त्र और साहित्य” विषय पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन मे व्याख्यान।

o 'वैज्ञानिक तथा तकनीकी शब्दावली आयोग' एवं अन्य प्रतिष्ठानों की 100 से अधिक संगोष्ठियों और कार्यशालाओं में विषय-विशेषज्ञ के रूप में आमंत्रित।

o 400 से अधिक हिन्दी, अंग्रेजी और हरियाणवी रचनाएँ प्रतिष्ठित पत्रिकाओं मे प्रकाशित; आकाशवाणी तथा दूरदर्शन से प्रसारित।

सम्पर्क :

906, झेलम, प्लॉट: 8, सेक्टर: 5, द्वारका, नई दिल्ली-110075.

Mob: 9868140469.

E-mail: rajendragautam99@yahoo.com