Last modified on 27 जनवरी 2019, at 09:59

रात को मोअतबर बनाने में / राज़िक़ अंसारी

द्विजेन्द्र द्विज (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 09:59, 27 जनवरी 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=राज़िक़ अंसारी }} {{KKCatGhazal}} <poem> रात को म...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

रात को मोअतबर बनाने में
सब हैं मसरुफ़ डर बनाने में

ज़ख़्म दिन भर कुरेदे जाते हैं
एक ताज़ा ख़बर बनाने में

सारी बस्ती उजाड़ के रख दी
आपने अपना घर बनाने में

फ़ैसला दर्द के ख़िलाफ़ रहा
आपको चारागर बनाने में

दिल की बर्बादियों का हाथ रहा
शायरी को हुनर बनाने में