Last modified on 26 अगस्त 2017, at 13:45

रात गहरी है / स्वाति मेलकानी

घटाटोप अंधेरे में
     चमकते जुगनुओं के बीच
     बची है जिन्दगी
     अभी भी...
     दिये जलाने होंगे जल्दी
     रात गहरी है
     ठंड बहुत है
     जुगनू कम हैं।