भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

राधे! कृपा-कोर करि कहिये / स्वामी सनातनदेव

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:55, 20 नवम्बर 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=स्वामी सनातनदेव |अनुवादक= |संग्रह...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

राग श्याम-कल्याण, तीन ताल 19.9.1974

राधे! कृपा-कोर करि कहिये।
तुम मेरी अनपायिनि स्वामिनि, सदा दाहिनी रहिये॥
बाढ़े तव रति-मति अति जासों, कौन गैल अस गहिये।
तुव पद-रति बिनु चहों न हौं कछु, सो रति कैसे पइये॥1॥
मेरे मन की बात न कहि अपन ही मन की कहिये।
मैं अबोध निज हित का जानों, जासों तुव पद पइये॥2॥
आय परी हों सदन तिहारे, अपनी करि अपनइये।
अड़ी घड़ी आ पड़ी स्वामिनी! साँचो पन्थ लखइये॥3॥

शब्दार्थ
<references/>