भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

राम नाम अमृत है, पीकर भक्त अमर भये / शिवदीन राम जोशी

Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 09:49, 9 दिसम्बर 2011 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शिवदीन राम जोशी }} <poem> राम नाम अमृत ह...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

राम नाम अमृत है, पीकर भक्त अमर भये,
धन्य धन्य जनम तांको, बहुत ही सरानो है।
प्रीत राम नाम से, जीत्यो मन जीत लियो,
राम नाम जपो भक्त, राम को कहानो है।
झंझट जग जाल मिटे, राम नाम लेने से,
ममता और माया व्यर्थ, मन को लुभानो है।
कहता शिवदीन, दीनबन्धु भज राम राम,
जीवन सुधार फेर आनो है न जानो है।