Last modified on 9 दिसम्बर 2011, at 09:49

राम नाम अमृत है, पीकर भक्त अमर भये / शिवदीन राम जोशी

राम नाम अमृत है, पीकर भक्त अमर भये,
धन्य धन्य जनम तांको, बहुत ही सरानो है।
प्रीत राम नाम से, जीत्यो मन जीत लियो,
राम नाम जपो भक्त, राम को कहानो है।
झंझट जग जाल मिटे, राम नाम लेने से,
ममता और माया व्यर्थ, मन को लुभानो है।
कहता शिवदीन, दीनबन्धु भज राम राम,
जीवन सुधार फेर आनो है न जानो है।