Last modified on 4 सितम्बर 2010, at 23:37

रावण-2 / शुभेश कर्ण

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:37, 4 सितम्बर 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शुभेश कर्ण |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <poem> सहस्रों मुख से सह…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

सहस्रों मुख से सहस्रों बातें
सहस्रों लोगों के समक्ष
वह एक साथ प्रकट करता है

सहस्रों लोग सहस्रों बातें सुनकर
भ्रम में पड़ जाते हैं

लोग समझ नहीं पाते हैं
सच क्या है और झूठ क्या

सच और झूठ में बझे हुए लोग
फिर उसके ही बढ़ाए हुए तर्क को
और बढ़ाने लगते हैं
इस तरह वह हर दृश्य से दूर
स्वयं को लोकतांत्रिक पद्धति से
बनाए रखता है ।