भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
राह / सिद्धेश्वर सिंह
Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:18, 29 अप्रैल 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सिद्धेश्वर सिंह |अनुवादक= |संग्रह...' के साथ नया पन्ना बनाया)
नहीं थी
कहीं थी ही नहीं
बीच की राह।
खोजता रहा
होता रहा तबाह।
जब तक याद आते पाश
तब तक
हो चुका था सब बकवास।