Last modified on 6 मई 2008, at 02:33

रिक्त जल अब रजत शंख... / कालिदास

मुखपृष्ठ  » रचनाकारों की सूची  » रचनाकार: कालिदास  » संग्रह: ऋतुसंहार‍
»  रिक्त जल अब रजत शंख...
प्रिये ! आई शरद लो वर!

रिक्त जल अब रजत शंख

मृणाल से सित गौर उज्ज्वल

खंड शतशः व्याप्त दिशि दिशि

पवन वाहित शुभ्र बादल

व्योम नृप का व्यजन करते

चमर शत शत ज्यों लहर कर
प्रिये ! आई शरद लो वर!