भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

रूठ गई मुस्कान / संतोष कुमार सिंह

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:29, 21 दिसम्बर 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=संतोष कुमार सिंह }} {{KKCatKavita‎}} <poem> इंसानों के हर चेहर…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

इंसानों के हर चेहरे से, रूठ गई मुस्कान।
ईश्वर-अल्ला कुछ तो देखो, कैसा हुआ जहान।।

मकाँ बने हैं सुन्दर-सुन्दर, लेकिन घर हैं टूट रहे।
पूछा नहीं किसी ने अपने, क्यों हैं हमसे रूठ रहे।।
अहंकार ने प्रेम दिलों से, छीन लिया भगवान।

हमने सड़कें चौड़ी कर लीं, सोच हो गई तंग है।
धन-सम्पति तो बहुत जुटा ली, नैतिकता बदरंग है।।
विश्वासों को जंग लग रही, झूठों का भी सम्मान।

टी0वी0 सँस्कृति ने बच्चे भी, भोले ही भरमाये हैं।
बेच किताबें स्कूलों में, अब खंजर वे लाए हैं।।
देख दबंगों को निकलें अब, अनुशासन के प्रान।

देवालय में बम फूटते, मदिरालय अब सजते हैं।
देश के रक्षक संगीनों में, घूमें डरते-डरते हैं।।
यहाँ क्रूरता, हिंसा, नफ़रत, रोज चढ़ें परवान।

मसल रहे हैं लोग यहाँ पर, अब इठलाती कलियाँ भी।
उग्रवाद ने दंश दिया है, सिसक रही हर गलियाँ भी।।
दानवता के हाथ हो रही, मानवता कुर्बान।