भारतीय साहित्य के विशालतम ऑनलाइन संग्रहालय से कुछ आंकड़े (...और गिनती जारी है!)
कविता कोश: 57000+ कुल पन्नें; 2,000+ रचनाकार; 25,000+ कविताएँ; 10,000+ ग़ज़लें; 3,000+ गीत/नवगीत; 1,500+ नज़्में | 125,000+ आगंतुक/माह; 20,000,00+ रचना-पठन/माह
गद्य कोश: 7,000+ कुल पन्नें; 500+ रचनाकार; 1,500+ कहानियाँ; 600+ लघुकथाएँ; 100+ उपन्यास; 600+ आलेख; 300+ निबंध; | 20,000+ आगंतुक/माह; 1,000,00+ रचना-पठन/माह
रेत में शाम / श्रीप्रकाश शुक्ल
Kavita Kosh से
| मुखपृष्ठ » | रचनाकारों की सूची » | रचनाकार: श्रीप्रकाश शुक्ल |
चल पड़ी नाव
धीरे-धीरे फिर संध्या आई
नदी नाव संयोग हुआ अब
मन में बालू की आकृतियाँ छाई
टूटा तारा
टूटी लहरें
टूटा बाट बटोही
टूट-टूट कर आगे बढ़ता
पीछे छूटा गति का टोही
चांद निराला
मुँह चमकाता
चमका-चमका कर मुँह बिचकाता
बचा हुआ जो कुछ कण था
आगे पीछे बहुत छकाता
आया तट
अब लगी नाव
लहरें हो गयी थेाड़ी शीतल
मन का मानिक एक हिराना
लहरों पर होती पल
हलचल!
रचनाकाल : 29.02.2008