Last modified on 17 मार्च 2017, at 11:56

लंबी दौड़ पर है हवा / विष्णुचन्द्र शर्मा

हवा
यहाँ
लम्बी दौड़ का
अभ्यास
कर रही है।
स्कॉटलैंड की हवा
भारत की लू से
जरा पीछे है।

आयरलैंड की हवा
लंदन की हवा को
पीछे
छोड़ आई है।

हवा अभी
लंबी दौड़ का
अभ्यास
कर रही है।

-1.6.86 स्कॉटलैंड