भारतीय साहित्य के विशालतम ऑनलाइन संग्रहालय से कुछ आंकड़े (...और गिनती जारी है!)
कविता कोश: 57000+ कुल पन्नें; 2,000+ रचनाकार; 25,000+ कविताएँ; 10,000+ ग़ज़लें; 3,000+ गीत/नवगीत; 1,500+ नज़्में | 125,000+ आगंतुक/माह; 20,000,00+ रचना-पठन/माह
गद्य कोश: 7,000+ कुल पन्नें; 500+ रचनाकार; 1,500+ कहानियाँ; 600+ लघुकथाएँ; 100+ उपन्यास; 600+ आलेख; 300+ निबंध; | 20,000+ आगंतुक/माह; 1,000,00+ रचना-पठन/माह
© कॉपीराइट     योगदानकर्ता     कविता कोश टीम

लकीरें / त्रिपुरारि कुमार शर्मा

Kavita Kosh से
यहां जाएं: भ्रमण, खोज

बहुत नाराज़ हैं नाज़ुक-सी ये रंगीन लकीरें
न तो आग़ाज़ है इनका नही अंज़ाम है कोई
ये यतीम भी नहीं हैं और न नाम है कोई
कितनी खुशरंग, खुबसूरत, खुशबूदार-सी हैं
जिन हाथों ने इनको प्यार से पैदा किया है
वो अंगुलियाँ इस बात से अंजान होंगी
हज़ारों शक्ल-सी इनमें उभरती-डूबती हैं
कुछ माज़ी, कुछ हाल, कुछ मुस्तक़बिल
जैसे बहता रहता है वक़्त का दरिया
किसी अफ़साने के दरीचे की मानिंद
उस टूटते-बिखरते हुए लम्हे की जानिब
जिसे मालूम है दर्द-ओ-अलम अपना
कहाँ जाए वो लेकर सारा ग़म अपना
उसकी आह का दुनिया में कोई तर्जुमा नहीं
ज़रा ग़ौर से देखो तो सारी चीखती हैं
बहुत नाराज़ हैं नाज़ुक-सी ये रंगीन लकीरें

वैयक्तिक औज़ार
» रचनाकारों की सूची

गद्य कोश

» विभाग

» अन्य भाषाओं से

» महत्त्वपूर्ण संदेश
  • फ़िलहाल नए आवेदन स्वीकार नहीं किए जा रहे हैं। कृपया अपनी रचनाएँ कोश में जोड़ने के लिए अभी आवेदन न करें। आगे की सूचना इसी जगह प्रकाशित की जाएगी।
  • कविता कोश से संबंधित हर जानकारी पाने के लिए पढ़ें: कविता कोश: हिन्दी काव्य में जुड़ता एक नया आयाम

» प्रादेशिक कविता कोश

» अन्य महत्त्वपूर्ण पन्नें

» अन्य पन्नें