भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

लट्‍टू (भौंरा) / कन्हैयालाल मत्त

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 04:33, 19 जनवरी 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कन्हैयालाल मत्त |अनुवादक= |संग्रह...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

मेरा लट्‍टू घूम रहा है,
मस्ती पीकर झूम रहा है।
झूम-झूमकर गाने गाता,
मन की लहरों पर लहराता।

धुन का पक्का, बड़ा हठीला,
रंग रंगीला,छैल-छबीला।
इसने कभी न रुकना सीखा,
लगता बिल्कुल ग्लोब-सरीखा।

खड़ी कील पर नाच दिखाता,
घूम-घूमकर पेंग बढ़ाता।
चक्कर पर चक्कर खाता है,
पर, यह कभी न घबराता है।