भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

लड़की मौसम की / सीताराम गुप्त

Kavita Kosh से
Anupama Pathak (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:05, 3 अक्टूबर 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सीताराम गुप्त |अनुवादक= |संग्रह= }} {...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

खिले कमल सी जिसकी सूरत,
आँखें शबनम की,
आई फ्रॉक पहन कुहरे की
लड़की मौसम की।

है बर्फीली चाल, हवा से
साँठ-गाँठ इसकी,
बड़ी कटखनी, काट गई तो
नस-नस तक कसकी।
पीट साँकलें दे जाती हर
दरवाजे धमकी।

तिल बुग्गे, रेवड़ी, गजक की
है शौकीन बड़ी,
चट कर जाती मेवा काजू-
किशमिश खड़ी-खड़ी।
सर्दी इसका नाम, लाडली
सारे आलम की।