भारतीय साहित्य के विशालतम ऑनलाइन संग्रहालय से कुछ आंकड़े (...और गिनती जारी है!)
कविता कोश: 57000+ कुल पन्नें; 2,000+ रचनाकार; 25,000+ कविताएँ; 10,000+ ग़ज़लें; 3,000+ गीत/नवगीत; 1,500+ नज़्में | 125,000+ आगंतुक/माह; 20,000,00+ रचना-पठन/माह
गद्य कोश: 7,000+ कुल पन्नें; 500+ रचनाकार; 1,500+ कहानियाँ; 600+ लघुकथाएँ; 100+ उपन्यास; 600+ आलेख; 300+ निबंध; | 20,000+ आगंतुक/माह; 1,000,00+ रचना-पठन/माह
|
|
|
लाशें / जय गोस्वामी
Kavita Kosh से
| मुखपृष्ठ » | रचनाकारों की सूची » | रचनाकार: जय गोस्वामी |
जब-जब मैंने उठाई है क़लम
प्यार के बोल लिखने के लिए,
मेरे काग़ज़ के पन्नों पर आकर लेट जाती है,
मरे हुए लोगों की लाशें !
काग़ज़ के पन्नों पर,
उसे बीचोंबीच से चीरते हुए,
बहती रहती है नहर !
चाँदनी में खड़ी रहती है साइकिल-वैन
चाँदनी में खड़ा रहता है,
सिर पर कफ़न ओढ़े-- वैन चालक
बांग्ला से अनुवाद : सुशील गुप्ता