Last modified on 4 अप्रैल 2020, at 23:49

लेते रहो राम का नाम / रंजना वर्मा

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:49, 4 अप्रैल 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रंजना वर्मा |अनुवादक= |संग्रह=आस क...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

लेते रहो राम का नाम।
जीवन सारा है संग्राम॥

जैसे हो सपना सुकुमार।
ऐसा सुंदर हरि अभिराम॥

छोड़ो मत अपनों का हाथ
सदा विपद में आये काम॥

चलें चक्रवत सूरज चाँद
कभी नहीं इनको विश्राम॥

मंजिल तुमको रही पुकार
मत ठहरो करने आराम॥