भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

लोग करने लगे जवाब तलब / राज़िक़ अंसारी

Kavita Kosh से
द्विजेन्द्र द्विज (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 15:40, 21 जून 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=राज़िक़ अंसारी }} {{KKCatGhazal}} <poem> लोग करन...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

लोग करने लगे जवाब तलब
अब अदालत में हों जनाब तलब

वो चराग़ों से हाथ धो बैठे
कर रहे थे जो आफ़ताब तलब

 ज़ख़्म कुछ और दर्ज करने हैं
कीजिये मत अभी हिसाब तलब

दे चुकी नींद अपनी मंज़ूरी
कर लिए जाएं सारे ख़्वाब तलब

मांगना है तो फिर चमन मांगे
क्यों करें एक दो गुलाब तलब