Last modified on 26 नवम्बर 2017, at 14:52

लोग मिलते थे / रुस्तम

 
लोग मिलते थे।
क्या मिलता था उन्हें मिल के?

लेाग मिल भी जाते थे।
फिर चले जाते थे।

कभी एक।
कभी कोई दूसरा।
आते थे, जाते थे।

कभी वे लौट भी आते थे।
लेकिन उससे क्या?

लोग
लोग ही रहते थे।