भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

लो समंदर को सफ़ीना कर लिया / कविता किरण

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:36, 31 अक्टूबर 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कविता किरण |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <poem> लो समंदर को सफ़ीन…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

लो समंदर को सफ़ीना कर लिया,
हमने यूँ आसान जीना कर लिया।

अब नहीं है दूर मंज़िल सोचकर,
साफ़ माथे का पसीना कर लिया।

जीस्त के तपते झुलसते जेठ को,
रो के सावन का महीना कर लिया।

आपने अपना बनाकर हमसफ़र,
एक कंकर को नगीना कर लिया।

हँस के नादानों के पत्थर खा लिए,
घर को ही मक्का-मदीना कर लिया।