भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

वरेण्य नहीं हूँ / हरीश प्रधान

Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:22, 11 सितम्बर 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=हरीश प्रधान |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCat...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

क्षमा कीजिये!
हूँ न अनब्‍याहा
चपल चंचल सलोनी
चटपटी-सी लेखनी संग
प्‍यार के फेरे फिरे हैं।
निस्सीम मौनता से भरे
आकाश के नीचे
उदासी से भरा
जब, मन
विकलता में स्वयं ही
छटपटता है।
हृदय के फूटते-से स्वर
रूधिर धमानियों पर
पूनमी आंतक को हो ज्वार
औ जब बेबस भुजाएँ
पाश में आबद्ध करने को मचल जाएँ
तभी नैकट्य पा,
हर भाव को
मुखरिज किया करती
प्रियतमा जो हमारी है।
और शादी करूँ
ना!
यह नहीं होगा