भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

वर्ग-विभाजन / अशोक चक्रधर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

दुनिया में
लोग होते हैं
दो तरह के-

पहले वे
जो जीवन जीते हैं
पसीना बहा के !

दूसरे वे
जो पहले वालों का
बेचते हैं-
रूमाल,
शीतल पेय,
पंखे
और....
ठहाके।