Last modified on 20 अप्रैल 2011, at 19:23

वही उड़ान का का असली हुनर दिखाते हैं / जयकृष्ण राय तुषार

वीनस केशरी (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:23, 20 अप्रैल 2011 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=जयकृष्ण राय तुषार }} {{KKCatNavgeet}} <poem> वही उड़ान का का असल…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

वही उड़ान का का असली हुनर दिखाते हैं
तिलस्म तोड़ के आंधी का, घर जो आते हैं

कभी प्रयाग के संगम को देखिये आकर
यहाँ परिंदे भी डुबकी लगाने आते हैं

ये बात सच है कि दरिया से दोस्ती है मगर
मल्लाह डूबने वालों को ही बचाते हैं

लिबास देखके मत ढूंढिए फकीरों को
कुछ जालसाज भी चन्दन तिलक लगाते हैं

कब इनको खौफ़ रहा जाल और बहेलियों का
परिंदे बैठ के पेड़ों पे चहचहाते हैं

हम अपने घर को भी दफ़्तर बनाये बैठे हैं
परीकथाओं को बच्चों को कब सुनाते हैं


किसी गरीब के घर को मचान मत कहना
कबीले पेड़ की शाखों पे घर बनाते हैं