भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

वही हो नाव वही हो धारा / गुलाब खंडेलवाल

Kavita Kosh से
Vibhajhalani (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 05:40, 30 अगस्त 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=गुलाब खंडेलवाल |संग्रह=तिलक करें ...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज


वही हो नाव वही हो धारा
पर क्या अगली बार न होगा सुंदर और किनारा !

छूटें भी जो रत्न बटोरे
मोती जिनमें जलधि हिलोरे
पर मन के कागज़ भी कोरे
होंगे सभी दोबारा !

संचित ज्ञानराशि जीवन की
यह नित-विकसित छवि चेतन की
लय होगी लपटों में तन की !
श्रम निष्फल है सारा !

गत जन्मों के तप जो जागे
बढ़ते क्या न रहेंगे आगे
जब तक मन विश्राम न माँगे
पाकर परस तुम्हारा

वही हो नाव वही हो धारा
पर क्या अगली बार न होगा सुंदर और किनारा !