भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"वह एक स्त्री / कुमार सुरेश" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: == वह एक स्त्री == <poem> इस शहर से जहाँ मेरी नौकरी दीवाली पर या किसी और …)
 
पंक्ति 1: पंक्ति 1:
 
 
== वह एक स्त्री ==
 
== वह एक स्त्री ==
 
<poem>
 
<poem>
पंक्ति 36: पंक्ति 35:
 
की    फालतू नहीं में  
 
की    फालतू नहीं में  
 
मेरा भी कुछ मूल्य है  
 
मेरा भी कुछ मूल्य है  
कमसे कम एक स्त्री है कहीं
+
कमसे कम एक स्त्री है  
 
जो मेरा सही मूल्य पहचानती है  
 
जो मेरा सही मूल्य पहचानती है  
  

23:29, 6 नवम्बर 2010 का अवतरण

वह एक स्त्री


इस शहर से
जहाँ मेरी नौकरी
दीवाली पर या किसी और वक्त
लौटता उस शहर
जहाँ एक स्त्री
मेरे आने भर से बेशर्त खुश होती

उसकी बूढी आँखों की चमक देखते बनती
बीमारी और दर्द की तह पर
छलकने लगती उसकी ख़ुशी

चाहती इतना
कुछ पल बैठू उसके पास
और वह पूछे
इतना दुबला क्यों हुआ
ठीक से खाता पीता क्यों नहीं
बहू कैसी है उसे लाया क्यों नहीं

मेरे आज ही लौटने की बात सुन
होती उदास
करती मनुहार
एक दिन और
कल चले जाना

बैठ कर उसके पास
मन में उमग आता
छायादार पेड़
जहाँ सुस्ताता कुछ पल

बापस लौटता मेरे शहर
इस बिस्वास के साथ
की फालतू नहीं में
मेरा भी कुछ मूल्य है
कमसे कम एक स्त्री है
जो मेरा सही मूल्य पहचानती है