भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

वादे तो बस वादे हैं / गोपाल कृष्ण शर्मा 'मृदुल'

Kavita Kosh से
Rahul Shivay (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:32, 8 जुलाई 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=गोपाल कृष्ण शर्मा 'मृदुल' |अनुवाद...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

वादे तो बस वादे हैं।
दीगर मगर इरादे हैं।।

साँसें तो हैं गिनती की,
दुनिया सिर पर लादे हैं।।

काली करतूतें तो क्या?
झक्क सफेद लबादे हैं।।

जनता के शासन में भी,
शाह और शहजादे हैं।।

रिश्ते-नाते, प्यार-वफा,
सबके अलग तगादे हैं।।

अब वो वाली बात कहाँ,
खत भी आते सादे हैं।।

कहने को आजाद हुए,
हम प्यादे थे, प्यादे हैं।।