भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

वारी थारा मुखड़ा की श्याम सुजान / प्रतापबाला

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

वारी थारा मुखड़ा की श्याम सुजान।
मंद-मंद मुख हास बिराजै कोटिक काम लजान।
अनियारी अँखिया रसभीनी बाँकी भौंह कमान॥
दाड़िम दसन अधर अरुणारे बचन सुधा सुखखान।
जामसुता प्रभुसों कर जोरे मेरे जीवन प्रान॥