भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"विदा करने निकली जब माता / गुलाब खंडेलवाल" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Vibhajhalani (चर्चा | योगदान) |
Pratishtha (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 3: | पंक्ति 3: | ||
|रचनाकार=गुलाब खंडेलवाल | |रचनाकार=गुलाब खंडेलवाल | ||
|संग्रह=सीता-वनवास / गुलाब खंडेलवाल | |संग्रह=सीता-वनवास / गुलाब खंडेलवाल | ||
− | }} | + | }}{{KKCatKavita}} |
+ | {{KKAnthologyMaa}} | ||
[[Category:गीत]] | [[Category:गीत]] | ||
<poem> | <poem> |
01:47, 20 अप्रैल 2011 का अवतरण
विदा करने निकली जब माता
पग से लिपट रो पड़ी बहुएँ, 'न्याय यही कहलाता ?
'हमने बचपन साथ बिताये
ब्याह हुआ संग-संग पति पाये
सीता को ही दुःख दिखलाये
क्यों नित नये विधाता !
'कोमल चित थे जेठ हमारे
बंधु खड़े क्यों चुप्पी धारे!
छिपे कहाँ वे ऋषि मुनि सारे!
कोई तो समझाता !
'तब वन में था बल स्वामी का
सिर पर था न अयश का टीका
अब तो छूट रहा भगिनी का
इस घर से ही नाता '
विदा करने निकली जब माता
पग से लिपट रो पड़ी बहुएँ, 'न्याय यही कहलाता ?