Last modified on 25 मार्च 2012, at 12:14

विदेशी धरती / सुदर्शन प्रियदर्शिनी

आशिष पुरोहित (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:14, 25 मार्च 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुदर्शन प्रियदर्शिनी |संग्रह= }} {{KKCa...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)


यहाँ मेरी गली में
दूर तक
फैला हुआ
सन्नाटा है -
मेरी
सडकों पर
कोई मुण्डियाँ
आपस में
नहीं टकराती
यहाँ शहर भी
तनिक जंगल से
दूर तक आँखों को
बेन्धते हैं ..
हरियाली भी जरा
कमतर ही है ...
बड़े बड़े बंद
घरों के दरवाजों
के पीछे
सूने-उदास
अनगनित कमरे
अलग- थलग ...
फिर भी बदनाम
है यह शहर
गाँव और बसेरे
कि रात दिन
यहाँ रंगरलिया
होती हैं
क्वारियों की कोख
हरी -रहती है ...
ब्याहतायें
सूखी डंडी
उबड -खाबड़
संस्कृति की
टोह लेते लेते
थक जाती हैं ..
कैसा है
यह रहस्य
यह अजूबा
जो बांध कर भी नही
बांधता -
और बिन बंधे
हो जाती है
उर्वर उन की कोख