Last modified on 25 जून 2022, at 00:44

विरहा सुनायें / प्रेमलता त्रिपाठी

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 00:44, 25 जून 2022 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रेमलता त्रिपाठी |अनुवादक= |संग्...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

तारों भरी ये रजनी न होती।
राहें सजी यों सजनी न होती।

रातें सदी से विरहा सुनायें,
चंदा बिना ये कथनी न होती।

आकाश गंगा छलके धरा पै,
रत्नों भरी ये धरनी न होती।

शोभा निराली रजनीश प्यारे,
पूनों निशा ये कहनी न होती।

प्रेमी सदा तू विधु मान तेरा,
दूरी तुम्हारी सहनी न होती।