Changes

सहेली / श्रीनाथ सिंह

984 bytes added, 10:41, 5 अप्रैल 2015
'{{KKRachna |रचनाकार=श्रीनाथ सिंह |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatBaalKavita...' के साथ नया पृष्ठ बनाया
{{KKRachna
|रचनाकार=श्रीनाथ सिंह
|अनुवादक=
|संग्रह=
}}
{{KKCatBaalKavita}}
<poem>
बनी न रह अनजान सहेली,
अपने को पहचान सहेली।
गहने धर दे अलमारी में,
छिदा न नाहक कान सहेली।
तेरी सेवा का भूखा है,
सारा हिंदुस्तान सहेली।
उठ उठ चतुर सुजान सहेली,
अपने को पहचान सहेली।
पड़ी न रह दिन भर बिस्तर में,
मूरख बन कर बैठ न घर में।
सुन तो क्या कहता है भैया,
चल चल मेरे साथ समर में।
रख भैया का मान सहेली,
संभले हिंदुस्तान सहेली।
</poem>