Last modified on 24 फ़रवरी 2012, at 21:03

विष्णु खरे / परिचय

Dr. ashok shukla (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:03, 24 फ़रवरी 2012 का अवतरण (''''विष्णु खरे''' जन्म: 09 फ़रवरी 1940 जन्म स्थान छिन्दव...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

विष्णु खरे


जन्म: 09 फ़रवरी 1940


जन्म स्थान छिन्दवाड़ा (मध्य प्रदेश), भारत

==कृतियाँ ==टी.एस., एलिअट का अनुवाद 'मरुप्रदेश और अन्य कविताएँ' (1960), 'विष्णु खरे की कविताएँ' नाम से अशोक वाजपेयी द्वारा संपादित पहचान सीरीज की पहली पुस्तिका , ख़ुद अपनी आँख से (1978), सबकी आवाज़ के पर्दे में (1994), पिछला बाक़ी (1998) और काल और अवधि के दरमियान (2003)। विदेशी कविता से हिन्दी तथा हिन्दी से अंग्रेजी में सर्वाधिक अनुवाद कार्य।

अनुवाद कार्य-

श्रीकांत वर्मा तथा भारतभूषण अग्रवाल के पुस्तकाकार अंग्रेजी अनुवाद। समसामयिक हिन्दी कविता के अंग्रेजी अनुवादों का निजी संग्रह 'दि पीपुल एंड दि सैल्फ'। लोठार लुत्से के साथ हिन्दी कविता के जर्मन अनुवाद 'डेअर ओक्सेनकरेन' का संपादन। 'यह चाकू समय' (आत्तिला योझेफ़), 'हम सपने देखते हैं' (मिक्लोश राद्नोती), 'काले वाला' (फ़िनी राष्ट्रकाव्य), डच उपन्यास 'अगली कहानी' (सेस नोटेबोम), 'हमला' (हरी मूलिश), 'दो नोबल पुरस्कार विजेता कवि' (चेस्वाव मिवोश, विस्वावा शिम्बोरर्स्का) आदि उल्लेखनीय अनुवाद।

सम्मान

कालेवाला सोसाइटी, फ़िनलैंड, यूनेस्को-हेतु भारतीय सांस्कृतिक उपयोग तथा केन्द्रीय साहित्य अकादमी आदि की सदस्यता। फ़िनलैंड का राष्ट्रीय 'नाइट ऑफ दि व्हाइट रोज़' सम्मान, शिखर सम्मान, हिन्दी अकादमी, दिल्ली का साहित्य सम्मान। रघुवीरसहाय सम्मान, मैथिलीशरण गुप्त सम्मान।