भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

वृद्धो की पीड़ा( हाइकु) /रमा द्विवेदी

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

   
1
वृद्धाश्रम न

घर में भी माँ बाप

हैं मजबूर |


2
कौन सुनेगा

वृद्धों की फ़रियाद

पैसा न पास |


3
नई पीढी को

माँ -पापा नहीं भावें

ऐश उड़ावें |


4
कैसी औलाद

माता -पिता को भेजें

वृद्ध -आश्रम |


5
समझे न जो

समय समझा देगा

वृद्धो की पीड़ा |


6
उपाय नहीं

बुढ़ापे के दर्द से

नहीं बचोगे ?