भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

वेदना विगलित व्यथाएँ हैं / चेतन दुबे 'अनिल'

Kavita Kosh से
Rahul Shivay (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:42, 30 मार्च 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=चेतन दुबे 'अनिल' |अनुवादक= |संग्रह=...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

वेदना विगलित व्यथाएँ हैं।
अश्क़पूरित आस्थाएँ हैं।

गंधवाही गीत में तेरी
आस्थामय अर्चनाएँ हैं।

ज़िन्दगी से क्या कहूँ अब मैं
जब चतुर्दिक वर्जनाएँ हैं।

पीर जब से हो गई पागल
साँस में भी सर्जनाएँ हैं।

बिन तुम्हारे जग अँधेरा है
कल्पनाएँ - कल्पनाएँ हैं।

मत उघारो बंद पलकों को
भावभीनी भवनाएँ हैं।

इन हमारी गीत ग़ज़लों में
व्यथित मन की वेदनाएँ हैं।