Last modified on 9 दिसम्बर 2019, at 12:17

वेश्या जीवन / एस. मनोज

Rahul Shivay (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:17, 9 दिसम्बर 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=एस. मनोज |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <p...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

नेपाली का जन्म दिवस यह
साहित्य का त्योहार है
नेपाली का जीवन सारा
जन-जन को उपहार है

बन कविता तुम प्राण फूंकते
रहे सदा प्रहरी बनकर
रेल बहादुर के घर खुशियां
आई थी खुद से चलकर

प्रकृति प्रेम की कविता तेरी
जीवन के संग्राम की
हमें जगाती नित नित गाती
मानव के कल्याण की

रोटियों के प्रश्न उठाती
समता राह दिखाती है
झोपड़ियों में पड़े बेबसों
का भी भाग्य सजाती है

कानन के पीपल के जैसा
बनेगा हो तुम अटल अचल
चंपा अरण्य की खुशबू महके
सुरभित हो पूरा अंचल

आओ सीखे कवित्त छंद और
नैतिकता का पाठ भी
साहित्य चेतना मनुज चेतना
दोनों हो एक साथ ही।