Last modified on 27 मई 2007, at 12:32

वे किसान की नयी बहू की आँखें / सूर्यकांत त्रिपाठी "निराला"

Hemendrakumarrai (चर्चा) द्वारा परिवर्तित 12:32, 27 मई 2007 का अवतरण (New page: {{KKGlobal}} रचनाकारः सूर्यकांत त्रिपाठी "निराला" Category:कविताएँ [[Category:सूर्यकां...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

रचनाकारः सूर्यकांत त्रिपाठी "निराला"

~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~

नहीं जानती जो अपने को खिली हुई--
विश्व-विभव से मिली हुई,--
नहीं जानती सम्राज्ञी अपने को,--
नहीं कर सकीं सत्य कभी सपने को,
वे किसान की नयी बहू की आँखें
ज्यों हरीतिमा में बैठे दो विहग बन्द कर पाँखें;
वे केवल निर्जन के दिशाकाश की,
प्रियतम के प्राणों के पास-हास की,
भीरु पकड़ जाने को हैं दुनिया के कर से--
बढ़े क्यों न वह पुलकित हो कैसे भी वर से।

(कविता संग्रह, "अनामिका" से)