भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

वे बच्चे हैं / रमेश तैलंग

Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:46, 15 फ़रवरी 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रमेश तैलंग |अनुवादक= |संग्रह=मेरे...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज


जो शैतानी करते हैं,
वे बच्चे हैं।
जो थोड़े-से डरते हैं,
वे बच्चे हैं।

जो जिद लिए मचलते हैं,
वे बच्चे हैं।
उँगली थामे चलते हैं,
वे बच्चे हैं।

जो, ‘चज्जी दो’ कहते हैं,
वे बच्चे हैं।
मन मसोस जो रहते हैं,
वे बच्चे हैं।

जो रोकर मुस्काते हैं,
वे बच्चे हैं।
जो सबके बन जाते हैं,
वे बच्चे हैं।