भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

वो दौड़ा / सपन सारन

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:51, 13 सितम्बर 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार= सपन सारन |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKavita}}...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

क्यूँकि उसे देर हो रही थी
वो दौड़ा
क्यूँकि उसकी ट्रेन छूट रही थी
वो दौड़ा
क्यूँकि वो कहीं होना चाहता था
वो दौड़ा
क्यूँकि वो डाँट से डरता था
वो दौड़ा
क्यूँकि वो मुस्कुराना चाहता था
वो दौड़ा
क्यूँकि वो उम्र भर दौड़ा है
वो दौड़ा